Home आस्था थाना सदर बाजार पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग...

थाना सदर बाजार पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना के साथ शिवभक्तों का किया स्वागत

SAHARANPUR NEWS: शिवभक्तों को सूक्ष्म जलपान, शुद्ध पेयजल एवं ताजे फलों का वितरण कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय बनाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।bसहारनपुर पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इसी भावना के साथ जनपद पुलिस निरंतर कांवड़ मार्गों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर रही है। आपकी आस्था, हमारी जिम्मेदारी। आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। सहारनपुर पुलिस की अपील
यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें अफवाहों पर ध्यान न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सभी शिवभक्त सुरक्षित, संयमित एवं अनुशासित होकर अपनी पावन यात्रा पूर्ण करें।