Home उत्तर प्रदेश थाना मलवां में एसपी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश

थाना मलवां में एसपी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को थाना मलवां में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।