SAHARANPUR थाना बडगांव में त्योहारों के उपलक्ष में आज थाना बडगांव के प्रागंण में सभी ग्राम प्रधान व धर्म गुरुओ तथा गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में शान्ति समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया हैजिसमें थाना अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगो से अपील की है कि आप लोग अपने त्योहारों को बहुत ही अच्छी तरह से मनाए और भाई चारा कायम रक्खे किसी भी तरह का कोई भी मनमुटाव न रखें और कुर्बानी खुले स्थान पर न करे और कुर्बानी के अवशेषों को खुले मै न फेंके उनको एक बड़ा सा गढ्ढा खोद कर उसमे डाल कर मिट्टी मे दबा दे जिससे लोगो को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और शोदाहर्द बनाए रखे। बैठक में शामिल होने वाले लोगो मेअंबेहटा मोहन से निशार अहमद, साजिद अली, नूनाबडी से शोएबप्रधान ,मोहम्मद इस्लाम, मियांनगी से शाजिद अली सिरसली सेमुहम्मद उस्मान, लुकादड़ी से रामभुल, मोरा से दिलबहारमुनेश कुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।







