Home उत्तर प्रदेश थाना पड़री में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता...

थाना पड़री में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ

MIRZAPUR NEWS: (अभय कुमार त्रिपाठी) शुक्रवार को थाना पड़री पुलिस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अजीत सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनके योगदान को याद किया और सभी को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शपथ के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने “रन फॉर यूनिटी” के तहत थाना प्रांगण से आरसी नगर तक मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम नगीना यादव, उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक अनिरुद्धसिंह, उप निरीक्षक राजनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश, हेड कांस्टेबल रणविजय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, हेड कांस्टेबल भरत यादव हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल रामगोपाल, कॉन्स्टेबल धीरज मिश्रा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल हिमांशुमिश्रा, महिला कांस्टेबल उमा देवी, महिला कांस्टेबल रोशनी सिंह, महिला कांस्टेबल मधु पटेल आदि मौजूद रहे।