SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण व वांछित/वारण्टी /अवैध अस्त्र-शस्त्र रखने/तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.07.2025 को थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर अभियुक्तगण 1. शाकिब पुत्र शहीद नि0 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर व 2. मोहसीन पुत्र मोबिन नि0 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को रामगढ बडी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 नाजायज चाकू बरामद । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 235/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण शाकिब व मोहसीन उपरोक्तो ने बताया कि हम अपनी सुरक्षा व राह चलते लोगो को डराने धमकाने के लिये चाकू अपने पास रखते है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.शाकिब पुत्र शहीद नि0 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उम्र करीब 20 वर्ष
2. मोहसीन पुत्र मोबिन नि0 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर
बरामदगी का विवरणः-
02 नाजायज चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-
1. प्रभारी निरीक्षक एच0एन0 सिहं थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 जयवीर सिह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
3. है0का0 388 कपिल तोमर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
4. है0का0 31 सुभाष कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।







