PRATAPGARH NEWS: शनिवार दिनांक 27 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना अंतू में समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में थाना अंतू पर स्थापित महिला शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में तैनात कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली हर शिकायत/सूचना का निस्तारण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का निवारण पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से हो और विशेषकर महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







