Home उत्तर प्रदेश त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन अलर्ट, जनपद में व्यापक स्तर...

त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन अलर्ट, जनपद में व्यापक स्तर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट, में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित SIDHARTHNAGAR NEWS: प्रत्येक वर्ष के भांति  इस वर्ष भी रामनवमी नवरात्रि  चल रहा है तथा 25 मार्च अष्टमी   एवं 27 मार्च रामनवमी मनाई जाएगी तथा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को जुम्मे का नमाज अदा की जाएगी। उक्त त्योहार  पर  सतर्कता बर्तते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद मे सुपर जोनल मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/ पुलिस चौकीदार दिनांक 25.03.2026 से 27.03.2026 तक के लिए तैनात करने का निर्देश हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त त्यौहार के मद्देनजर कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
मजिस्ट्रेटों की व्यापक तैनाती
त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में -02 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल मजिस्ट्रेट, तथा.38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु रिजर्व में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनात किए जाएंगे। सभी मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी रखने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है प्रमुख दिशा-निर्देश
जनपद मे तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने तैनाती के दौरान क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में लागू धारा 163 का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को दी जाएगी. मजिस्ट्रेट संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।
कंट्रोल रूम स्थापित
त्योहारों के दौरान निगरानी एवं त्वरित समन्वय हेतु कलेक्ट्रेट, कुशीनगर में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका संपर्क नंबर 05564-240590 प्रभारी अधिकारी नीरज कुमार गौड़, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी निर्देशित किया गया है कि अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर सभी तैनात अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे एवं स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे की सभी त्योहार जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो सकें।