Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार पिकअप खंदक में पलटी, चालक को मामूली चोट

तेज रफ्तार पिकअप खंदक में पलटी, चालक को मामूली चोट

FATEHPUR NEWS: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के भीकमपुर गांव में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार नई महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने चालक की मदद की। जानकारी के अनुसार पिकअप कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। चालक टोल से बचने के लिए एनएच-2 के बजाय बुदवन मार्ग होते हुए प्रेमनगर की ओर निकला था। रास्ते में सवारी और सामान मिलने के बाद चालक उन्हें लेकर प्रेमनगर चौराहे से भीकमपुर गांव की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि वापस लौटने में समय पूरा करने की जल्दबाजी में चालक ने बारिश के दौरान वाहन की रफ्तार तेज कर दी। इसी दौरान सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पिकअप सड़क किनारे स्थित खंदक में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। दुर्घटना के बाद पिकअप को खंदक से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद देर शाम वाहन को खंदक से बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बारिश के दौरान तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालकों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने और निर्धारित गति से ही वाहन चलाने की अपील की।