शिविर में मौजूद बिजली विभाग के अफसर
PRATAPGARH NEWS: बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गुरूवार को यहां तीन दिवसीय विद्युत सेवा महाअभियान के शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में उपभोक्ताओं के बिल में सुधार, मीटर व कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की पहल हुई। शिविर में अधीक्षण अभियंता इंजीनियर छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता लालगंज रूपेश कुमार, एसडीओ इंजीनियर आशुतोष कुमार, एसडीओ शुभम गर्ग, एसडीओ वीरेंद्र कुमार मौर्य ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समधान किया। एसडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्नीस जुलाई तक संचालित इस शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हेल्प डेस्क में पंजीकृत कर समाधान कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन बहत्तर शिकायतें दर्ज हुई। इसमें बिल की पंद्रह, मीटर की सात, कनेक्शन व ट्रांसफार्मर की पचीस व क्षमता वृद्धि की चार शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया।







