Home उत्तर प्रदेश तिलक समारोह से वापस आ रही अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई एक...

तिलक समारोह से वापस आ रही अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई एक की मौत पांच लोग घायल

PRAYAGRAJ NEWS: मेजा क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी रमाशंकर आदिवासी अपने घर से तिलक लेकर बारा तहसील क्षेत्र के सेहुडा गांव गए थे। जहां तिलक समारोह से वापस आ रहे थे कि रास्ते में अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से जा टकराई इसमें बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में विशाल , गौरी शंकर , हीरा , कमलचंद जिसमें विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सुभाष आदिवासी जो करछना बराव का निवासी है वह अपने ननिहाल बैदौली गांव में रहता है मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सुभाष की दो बेटी वह एक बेटा सहित पत्नी का रो-रो कर बूरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही उनके ननिहाल गांव बैदौली में नाथ रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई खबर लिखे जाने तक  मृतक का शव पोस्टमार्टम से नहीं आया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।