KAUSHAMBI NEWS: विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल सिराथू व अजुहा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी कार्यकताओं एवं आमजनमानस ने किया प्रतिभाग। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह यात्रा उस राष्ट्रभक्ति का उद्घोष है,जिसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने संघर्ष और बलिदान से सींचा था। जिन वीरों ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया,उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम राष्ट्र की एकता,अखंडता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहें।आज मैं युवा साथियों को याद दिलाना चाहता हूं कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इस आजादी को पाने के लिए देश के हजारों नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और लाखों परिवारों ने अपना सुख-चैन त्याग कर योगदान दिया है। देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश की जनता ने दिन-रात एक करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।जब किसी घर पर तिरंगा लहराता है,तो वह केवल एक ध्वज नहीं होता,बल्कि उस परिवार की राष्ट्र के प्रति आस्था,सम्मान और समर्पण का प्रतीक होता है।हमारा संकल्प है कि हर घर में तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति का भाव हो। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए गांव,गली और मोहल्ले तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाएंगे।इस मौके पर निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया,भास्कर सिंह,नरेंद्र पटेल,मण्डल अध्यक्ष सिराथू विनय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अजुहा प्रशांत केसरवानी,विपिन यादव,सुरेश द्विवेदी सहित सम्मानित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, आमजनमानस व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।







