Home उत्तर प्रदेश तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

FATEHPUR NEWS: सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण मास के अवसर पर विक्रम सिंह एवं उनके साथियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। आयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि श्रावण मास में पिछले चार वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आयोजन में सहभागिता करना है। आयोजकों और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा भंडारे की व्यवस्थाएं संभालीं। इस मौके पर विक्रम सिंह, आशीष, बृजेंद्र सिंह, सुशील मौर्य, पुष्पराज, सूरज कुमार सैनी, अमित सचान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में सभी ने सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया।