संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में कई विद्यालयों की टीमों ने किया प्रतिभाग
PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोरांव संभाग यमुनापार स की बालिका खो खो प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव ने अंडर 14 अंडर 17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में विजय श्री हासिल कर चैंपियनशिप प्राप्त की। गोपाल विद्यालय के ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली ने मुख्य अतिथि को साल, माला अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं उनका आभार प्रकट किया। आयोजन में प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के प्रबंधक राजा अजेय सिंह एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रूद्र नारायण बाजपेई को भी शुभकामना संदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तीन वर्गों में मैच खेला गया। अंडर 14 की प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो को 17- 01 से पराजित किया। अंडर 17 में गोपाल विद्यालय की टीम ने मां लखवंती देवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज गाढ़ा को पराजित किया।अंडर-19 में गोपाल विद्यालय की टीम ने मां लखवंती देवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज गाढ़ा को लंबे अंतराल से हराया। प्रतियोगिता में राज शिशु शिक्षा सदन के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, चैधरी शिव जोखन इंटर कॉलेज जवाइन के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह, तुलसी विद्यालय के प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शुक्ला, गोविंद नारायण मिश्रा सहित अनेकों विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खेल अध्यापक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका में ऋषिकेश कुमार, अखिलेश पांडेय, धीरज तिवारी, रितेश तिवारी, आदर्श मिश्रा, अमन पांडेय एवं अमित कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतलाल मौर्य ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विजई प्रतिभागियों को शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया तथा सकुशल प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए सभी को धन्यवाद की ज्ञापित किया।







