Home उत्तर प्रदेश तहसील परिसर में जलभराव को लेकर वकीलों ने किया समाधान की मांग,...

तहसील परिसर में जलभराव को लेकर वकीलों ने किया समाधान की मांग, कामकाज हुआ प्रभावित

PRATAPGARH NEWS: इधर पिछले तीन दिनों से बारिश के चलते तहसील परिसर में जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को परेशान देखा गया। तहसील के तीनों गेटों से प्रवेश के लिए लोगों को पानी के चलते खासी मशक्कत उठानी पड़ रही है। समस्या के समाधान न होने को लेकर वकीलों में गुस्सा भी देखा गया। इसके चलते न्यायिक कामकाज भी बुधवार को प्रभावित हुआ दिखा। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव ने डीएम से तहसील में कामकाज के वातावरण को लेकर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मांग पत्र भी एसडीएम के माध्यम से भेजवाया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्मित होने के बाद तहसील के अंदर बनी सड़क की सतह निचली हो गयी है। इसके चलते परिसर में जमा बारिश के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।