JALAUN NEWS: जनपद जालौन के अन्तर्गत कालपी तहसील के ग्राम करमचंद्रपुर एक बार फिर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी के आदेश पर बाबा का बुलडोजर चला गांव में कुछ लोगो ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था इससे गांव वालों को काफी परेशानी हो रही थी खासकर आने जाने में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कीअतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पहले भी कई बार अतिक्रमणकारियों को स्वच्छता से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था जब अतिक्रमणकारियों ने ऐसा नहीं किया तो प्रशासन ने जेसीबी और अन्य मशीनो का उपयोग करके अतिक्रमण को हटाया इस कार्यवाही में रास्ते पर बनी चौथेरे व छप्पर और अन्य संरचनाएं हटाई गई। अतिक्रमण हटाने कि इस कार्रवाई से गांव के लोगों में खुशी है और अब वह बिना किसी बाधा के रास्ते का उपयोग कर पा रहे हैं। लेखपाल जितेंद्र वर्मा व प्रशांत यादव व सचिन गुप्ता तथा कदौरा थाना पुलिस मौजूद रही।







