SIDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल जज ज्यूडिशियल एफटीसी-1 सिद्धार्थनगर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर पुलिस ने शिवबालक (60) पुत्र रामदेव निवासी कठेला जनूबी टोला हौसिलवाबाद (कुर्मी डीह) को उसके घर से आज सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फैमिली वाद संख्या 215/18 रीता बनाम दिनेश धारा 12 घरेलू हिंसा से संबंधित थी। ढेबरुआ थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ और हेड कांस्टेबल विवेकानंद की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।



