SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकक्षके निर्देशन में ड्रोन कैमरों से रैंकी कर चोरी करने की, अफवाह/भ्रामक खबरों के बारें में लोगों को जागरुक करने हेतु गांव-गांव में जाकर पुलिसकर्मी/अधिकारियों द्वारा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस *बीट प्रणाली व्यवस्था के माध्यम से गांवों/कालोनी में जागरूकता हेतु चौपाल लगाई गयी। जनपद सहारनपुर के समस्त थाना प्रभारियो द्वारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम/मौहल्लो/कालोनियो मे जन चौपाल का आयोजन कराया गया। जिसमें ड्रोन कैमरो से रैकी कर चोरी करने की अफवाह अथवा सदिग्ध व्यक्ति की सूचना को तत्काल आपातकालीन नम्बर 112 पर सूचना दे तथा सम्बन्धित स्थानीय पुलिस को दे सकते है, जिनके फोन नम्बर वॉल पेंटिंग के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर अंकित कराये गये है। साथ ही इन अफवाहो के प्रवाहित क्षेत्रों में पुलिस की रात्रि गश्त बढाई गयी है। शीघ्र अति शीघ्र ऐसी अफवाहो/सूचनाओ का निस्तारण किया जा सके। किसी भी भ्रामक खबर/आपराधिक गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस को देने की अपील की गयी।







