Home उत्तर प्रदेश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार को नगर के मकरी खोह वार्ड स्थित मुकेरी बाजार चौराहे पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा नेता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।bइस मौके पर नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नीतिन विश्वकर्मा,कार्यक्रम संयोजक सचिन जायसवाल,कार्यक्रम संयोजक आनन्द किशोर,सह संयोजक सुनील मिश्रा,पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी,महामंत्री सतोष जायसवाल,महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह रिचू,नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल,अमरेश सोनकर,दीपा उमर,अजय रजक,मृत्युंजय त्रिपाठी ,रूपा केशरी,राहुल सोनकर,अभिषेक यादव, मनोज गुप्ता, राकेश मौर्य,प्रकोप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।