Home उत्तर प्रदेश डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस...

डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस ले केंद्र सरकार:प्रेमचंद्र केसरवानी

KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 15 मई शुक्रवार को जिले के कई गांवों में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुख्यता ग्राम उदहिन बुजुर्ग, नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा, नगर पंचायत मंझनपुर (गौतमबुद्ध नगर), फतेहपुर बेला, मनौरी आदि गांवो में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी नेताओ ने क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने पर जोर दिया। ग्राम पूरब पश्चिम शरीरा में ग्राम मासिक बैठक में बोलते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल और सीएनजी गैस की कीमतों में इजाफा करने पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों की बढ़ोत्तरी से आम जनता को आर्थिक चपत लगेगी। कीमतो के बढ़ने से मंहगाई बढ़ेगी और आम लोग परेशान होंगे। आगे कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के चलते डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गैस की कीमतें बढ़ाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। गरीब जनता को सहूलियत देने के बजाय केंद्र सरकार गरीब जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बिनोद कुमार पांडेय, परिहार लोधी, अशोक लोधी, ज्ञान सिंह यादव, जमुना प्रसाद कोरी, महेंद्र सिंह, हीरालाल प्रजापति, धीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।