ETAWA NEWS: आगामी त्यौहार बुढ़वा मंगल एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत विसर्जन स्थल एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत श्री पिलुआ महावीर मंदिर की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम राघव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।







