Home उत्तर प्रदेश डीएम ने सड़क दुर्घटना में मृत लेखपाल के परिजन को सौंपा चेक

डीएम ने सड़क दुर्घटना में मृत लेखपाल के परिजन को सौंपा चेक

एसबीआई सैलरी पैकेज अकाउंट के तहत मिली धनराशि

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बिंदकी तहसील में कार्यरत रहे लेखपाल अमित कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु  होने पर उनके आश्रितों को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा है।
एसबीआई ने यह धनराशि अमित कुमार द्वारा लिए गए स्टेट गवर्मेंट सैलरी पैकेज अकाउंट के तहत दी है। इस अवसर पर मृतक लेखपाल के भाई कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई हिमांशू प्रकाश, मुख्य प्रबंधक रूपेश गंगवार, ऑटो लोन एरिया मैनेजर उमेश पाण्डेय, ब्रांच मैनेजर कोड़ा जहानाबाद अजीत राय आदि लोग उपस्थित रहे हैं।