Home उत्तर प्रदेश डीएम ने डुमरियागंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने डुमरियागंज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने रविवार को डुमरियागंज और भनवापुर ब्लॉक में चल रही तीन प्रमुख परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी काम तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
डीएम सबसे पहले बढ़नी गाँव पहुँचे, जहाँ 1000 मीट्रिक टन क्षमता का एक नया गोदाम बन रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को सितंबर 2025 तक हर हाल में काम पूरा करने को कहा। इसके बाद, उन्होंने डुमरियागंज बस स्टेशन का दौरा किया। बस स्टेशन का निर्माण पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था। डीएम ने यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि. को अगस्त 2025 के अंत तक काम खत्म करने का अल्टीमेटम दिया। निरीक्षण के क्रम में, जिलाधिकारी ने भनवापुर ब्लॉक के तरहर तप्पा वैनिया गाँव में बन रहे गौ संरक्षण केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और यूपीसीएलडीएफ को इस काम को अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम के इस ताबड़तोड़ निरीक्षण से यह साफ है कि वह जिले के विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तय समय पर काम पूरा करने की चेतावनी दी है।