Home उत्तर प्रदेश डीएम ने 74 फरियादियों की सुनी फरियाद

डीएम ने 74 फरियादियों की सुनी फरियाद

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान आज कुल 74 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें आने वाली हर समस्या का निष्पक्ष व प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो सके।