Home इटावा डीएम एसएसपी एवं सदर विधायिका ने किया वृक्षरोपण एक पेड़ माँ के...

डीएम एसएसपी एवं सदर विधायिका ने किया वृक्षरोपण एक पेड़ माँ के नाम

ETAWA NEWS: बढपुरा क्षेत्र के उदी मोड़ स्थित सैनिक स्कूल इटावा के प्रांगण में बृहद वृक्षारोपण महाअभियान में “एक पेड मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ विकास नायक आदि द्वारा सैनिक स्कूल के बच्चों के साथ परिसर में चयनित मातृ वाटिका में एक एक पेड मां के नाम का लगाया गया। सदर विधायक ने कहा देश के प्रधानमंत्री एवं उ0प्र0 के मुख्यमंत्री द्वारा रोटी, कपड़ा और मकान से हटकर पहली बार पर्यावरण के सही मायने लोगों को समझाने का काम किया है।पेड़ कितने उपयोगी हैं इस ओर भी लोगो का ध्यान आकृष्ट किया है। खुद भी मां के नाम पर पेड़ लगाकर ऐसा संदेश दिया है कि बृक्ष मां की तरह ही हमारे जीवन के उपयोगी है। मां जिस तरह बच्चों का लालन-पालन करती है उसी तरह बृक्षों से ही हमारा लालन -पालन होगा,बृक्षों से ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि जनपद को पैसठ लाख बृक्ष लगाने का जो लक्ष्य मिला है उसमें निन्यानवे प्रतिशत से अधिक लक्ष्य की पूर्ति कर ली गयी लक्ष्य पूर्ति में जिले के सभी बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं वन अधिकारियों का अच्छा सहयोग रहा है। आज भी इसी अभियान के तहत सैनिक स्कूल के बच्चों एवं जिलाधिकारी ,बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,डी एफ ओ एवं अन्य तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सैनिक स्कूल प्रांगण में बृहद बृक्षारोपण किया गया है। जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि बृक्षारोपण महाअभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सदर विधायक  श्रीमती भदौरिया की मौजूदगी में यहां स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के साथ बृहद बृक्षारोपण किया गया है। उद्देश्य है कि इस अभियान से सभी लोग जुड़े और यह सतत प्रयास हो रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष के अभियान में इटावा नंबर दो पर आया था। जबकि इस वर्ष जिले को नंबर एक पर लाने के लिए प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव,प्रभागीय वन निदेशक विकास नायक,उप प्रभागीय निदेशक विमल कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक शर्मा, पर्यवरणविद डॉ राजीव चौहान,डी पी ओ नमामि गंगे संजीव चौहान,भाजपा नेता सागर दुबे, अशोक चौहान, प्रधान शैलू भदौरिया, प्रधान जीतू भदौरिया, संजय प्रताप सिंह, गोल्डी जादौन,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव,चंदन पोरवाल, टुन्ने वघेल पूर्व प्रधान आदि द्वारा भी बृक्षारोपण में भाग लिया गया। सभी ने मां के नाम पर स्कूली परिसर एवं मातृ वाटिका में पेड़ लगाए।