Home उत्तर प्रदेश डीआईजी पूनम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

डीआईजी पूनम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

MIRZAPUR NEWS: पदभार संभालते ही डीआईजी पूनम ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीआईजी के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।