Home उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू

आदर्श अधिवक्ता संगठन ने मांगे आवेदन

FATEHPUR NEWS: जिले में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों के मद्देनजर आदर्श अधिवक्ता संगठन ने अपनी चुनावी प्रक्रिया तेज कर दी है। संगठन ने जिला अधिवक्ता संघ हॉल में आयोजित एक बैठक में ब्राह्मण समाज के अधिवक्ताओं से अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
संगठन ब्राह्मण समाज की आम सहमति के आधार पर अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। आदर्श अधिवक्ता संगठन ने निर्णय लिया है कि समाज की ओर से अध्यक्ष या महामंत्री, इन दोनों में से किसी एक पद पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। यह अंतिम फैसला सभी सहयोगियों की आम राय पर निर्भर करेगा। इसी कारण एहतियात के तौर पर दोनों पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अधिवक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित आवेदन प्रोफ़ॉर्म पर अपने आवेदन 20 अक्टूबर 2025 तक बंद लिफाफे में जमा कर दें। आवेदन प्राप्त होने के बाद, आदर्श अधिवक्ता संगठन सहभागी घटक ‘ए’ और समाज के आम अधिवक्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श करेगा। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य आम सहमति के आधार पर चुनाव के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी का चयन करना है।