Home उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन संपन्न

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन संपन्न

अरुण सिंह अध्यक्ष, प्रभात सिंह सचिव व इंद्रभान सिंह वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित
KAUSHAMBI NEWS: डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जनपद कौशाम्बी की जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आदेश जनपदीय पुनर्गठन दिसंबर 2025 के अनुपालन में आयोजित किया गया। विकास खंड स्थित अभियंता कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में इंजीनियर प्रताप सिंह (महासचिव), इंजीनियर लीलाधर (मंडल अध्यक्ष, प्रयागराज) एवं इंजीनियर विवेक सिंह (मंडल सचिव) की उपस्थिति रही। प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में जनपद इकाई का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न कराया गया। पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से अरुण सिंह को जनपद अध्यक्ष, प्रभात सिंह को जनपद सचिव, इंदल को संयुक्त सचिव तथा इंद्रभान सिंह को जनपद वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने संघ की एकता, संगठनात्मक मजबूती तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वह संघ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगी। कार्यक्रम में जनपद के समस्त सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संघ हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।