Home उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनपद में आगमन 4 अगस्त को

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनपद में आगमन 4 अगस्त को

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4 अगस्त, सोमवार को वाराणसी और मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
वाराणसी में सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगे। उसके बाद श्री काल भैरव जी के दर्शन करेंगे।सर्किट हाउस में आरक्षित/स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अष्टभुजा निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद करेंगे।विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विंध्याचल पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन पूजन कर हाजिरी लगाएंगे । मां विन्ध्यवासिनी देवी जी का आशीर्वाद लेने के बाद सक्तेशगढ़ चुनार में स्थित श्री परमहंस आश्रम स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी का दर्शन करेंगे। कार्यक्रम संपन्न करने के बाद डिप्टी सीएम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।