Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर से गिरने के बाद ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा गांव निवासी शिव दर्शन पुत्र इंग्लेश 14 वर्ष अनिलेश पटेल ईंट भट्ठे से ईंट लादकर कल्यानपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर पर मजदूरी कर रहा था। बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था। ककोढ़ा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ट्रैक्टर में अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक रामबरन पटेल पुत्र राम प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।