Home उत्तर प्रदेश ट्रेन ठहराव को लेकर सभासदों ने सपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

ट्रेन ठहराव को लेकर सभासदों ने सपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

AURAIYA NEWS: नगर पंचायत दिबियापुर के सभासदों ने स्थानीय फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्री गाडियों के ठहराव के सम्बध में इटावा सांसद जितेन्द्र दोहरे को सम्बोधित एक मांग पत्र क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कोरोना काल में बंद हुयी 14113/ 14114 लिंक एक्सप्रेस तथा 18101/18102 मुरी एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की मांग की है। इसके अलावा ज्ञापन में प्रयागराज से चलकर कानपुर, इटावा, आगरा, मथुरा, गोवर्धन होकर रिगंस, अलवर को जाने वाली 20403/20404 प्रयागराज एक्सप्रेस को फफूँद रेलवे स्टेशन पर रोके जाने की भी मांग की है। सभासदों ने विधायक से कहा कि कानपुर से इटावा के मध्य फफूंद रेलवे स्टेशन सर्वाधिक आमदनी देने वाला स्टेशन है। जिसकी सालाना आय करीब बीस करोड़ से भी ज्यादा है। इसके अलावा फफूंद जिला मुख्यालय का भी रेलवे स्टेशन है। गेल एवं एनटीपीसी जैसे महानवरत्न औद्योगिक संस्थान के नजदीक होने के बाबजूद फफूंद रेलवे स्टेशन उपेक्षा का शिकार हो रहा है जबकि पड़ोसी जनपद के छोटे छोटे रेलवे स्टेशनों पर कम आय के बगैर भी कई गाडियों का ठहराव किया गया है। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि ज्ञापन को सांसद इटावा जितेन्द्र दोहरे के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा जायेगा। इसके अलावा वह स्वयं भी ज्ञापन में शामिल ट्रेनों के फफूंद स्टेशन पर ठहराव के लिये रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि एवं सभासद पति अजय पोरवाल, सभासद राजीव शर्मा, सभासद पति धरमपाल सिंह सेंगर, सभासद राहुल अम्बेडकर, सभासद अभय प्रजापति, सभासद कृष्ण कुमार कश्यप, सभासद पति इकरार खान आदि सभासदों के साथ सपा नगर अध्यक्ष रवीन्द्र पोरवाल एवं श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।