MIRZAPUR NEWS: जिले में डबल नहीं, बल्कि ट्रीपल इंजन की सरकार होने के बावजूद नगरवासी नारकीय जीवन जीने को विवश है। जन-प्रतिनिधियों की उदासीनता और भ्रष्टाचार के चलते सरकारी योजनाएं कंवल कागजों तक सीमित रह गई है। यह आरोप राष्ट्रवादी मंच के आय मनोज श्रीवास्तव ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि “सुंदर कथा कागजों पर लिखी जा रही है, जबकि सत्य कथा चीख-चीख कर अपनी ओर देखने की गुहार लगा रही है। योजनाओं नाम पर की धज्जियां उड़ाई जा रही है और जनता के सपनों तार-तार किया जा रहा है। कहा कि जिले में जितने जन दरबार लगाए जा रहे है, उतनी ही समस्याएं बढ़ती जा रही है। जनता जर्जर सड़क, टूटीफूटी गलियों, जल जमाव से परेशान और पस्त है. जबकि जनाब लग्जरी गाड़ियों में मस्त है। राष्ट्रवादी संघ अध्यक्ष ने कहा कि जिले की दुर्दशा आज भी वैसी ही है जैसी पहले थी। इसके लिए पूरी तरह से जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। आगामी 21 सितंबर रविवार को सायं 4 बजे से मिलन पैलेस लालडिग्गी मीरजापुर में राष्ट्रवादी मंच का स्थापना दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया जाएगा। आमजन से मेरा विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि उक्त समारोह में उपस्थित होकर राष्ट्रवादी मंच का हौशला बुलंद करे। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रवादी मंच के नगर अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल, संरक्षक रवि पुरवार, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मनोज दमकल, राजेश सोनकर, दीपक श्रीवास्तव, जय शंकर पटेल, संतोषी निषाद, संजय गुप्ता सहित मंच से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







