कार्यकर्ताओं की नियुक्ति विभिन्न पदों के साथ सोपी जिम्मेदारी
SAHARANPUR NEWS: छुटमलपुर देहरादून रोड स्थित छुटमलपुर टीम मोदी सपोर्टर संगठन मीडिया कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीम मोदी सपोर्टर के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम मोदी सपोर्टर संगठन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीटू सैनी उर्फ़ नटराज, उषा राठौर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं टीम मोदी सपोर्टर संगठन से नवीन सैनी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की मौजूदगी में मंडल स्तरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की गई।
जहां प्रिया चौहान को मंडल अध्यक्ष, नीतू राणा को मंडल उपाध्यक्ष, सुनील गर्ग मीडिया मंडल प्रभारी, अभिषेक जिला मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही गौरव शर्मा एडवोकेट, उमेश कुमार, दिनेश कुमार,विनय धीमान, अभिषेक, श्यामलाल धीमान, शुभम सैनी को विभिन्न पदों पर कार्यभार सोपा गया। कार्यक्रम में नवीन सैनी प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के कई जिलों में संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार टीम का विस्तार किया जा रहा है, और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ताकि गरीब और पात्र लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता उषा राठौर, सुनील गर्ग मंडल मीडिया प्रभारी,नरेश सैनी, अमित सैनी, अंकुर सैनी, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, फुरकान मलिक, मेहरबान, श्यामलाल धीमान, प्रदीप कुमार, शुभम सैनी, रामकुमार, अंकुर सैनी सुमित कंबोज अंशुल सैनी रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।







