PRATAPGARH NEWS: टीकाकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर को किसी बीमारी से लड़ने के लिए तैयार किया जाता है।टीके वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। कुंडा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय कोटिला अख्तियारी में स्कूल आधारित टीडी वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीकाकरण किया गया।टीडी वैक्सीन बच्चों को डिप्थीरिया एवं टिटनेस बीमारी से बचाती है।एएनएम क्षमा शुक्ला ने बताया कि स्कूल में 32 स्कूली बच्चों को टीका लगाया गया।टीकाकरण में विद्यालय स्टॉफ का भी सहयोग मिला। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक दशाराम यादव,दिलीप कुमार सरोज,अनिल कुमार पाण्डेय,गेंदलाल यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।







