Home उत्तर प्रदेश टीईटी कि होगी 2, 3, 4 जुलाई को परीक्षा

टीईटी कि होगी 2, 3, 4 जुलाई को परीक्षा

विज्ञापन संख्या-51 की परीक्षा 18,19 अप्रैल को, पीजीटी परीक्षा 9,10 मई को
टीजीटी परीक्षा 3,4 जून 2026 को प्रस्तावित
अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा
प्रतियोगी थोडा सा धैर्य रखे, सभी परीक्षाएं समय से होग:अध्यक्ष प्रशांत कुमार

PRAYAGRAJ NEWS:  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएस एससी), प्रयागराज ने वर्ष- 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर  जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सहायक आचार्य, प्रवक्ता (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) की परीक्षाएं अलग – अलग तिथियों में आयोजित की जाएंगी। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 (शनिवार-रविवार) को आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2022) 9 और 10 मई 2026 को कराई जाएगी। वहीं सहायक अध्यापक/टीजीटी (विज्ञापन संख्या-01/2022) की परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को प्रस्तावित है। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट) –  2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगा। आयोग ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की परीक्षा को पहले प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब उस परीक्षा को नए सिरे से अप्रैल 2026 में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्र, पाली और प्रवेश पत्र की जानकारी उम्मीदवारों को अलग से समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन और सूचना वेबसाइट पर सहायक आचार्य भर्ती से संबंधित विषयवार आवेदन और परीक्षा की विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं यूपी टीईटी 2026 के लिए भी अलग से विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों में बढ़ी तैयारी की रफ्तार
परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिल गया है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रतियोगी थोडा सा धैर्य रखे, सभी परीक्षाएं समय से होगी।