ETAWA NEWS: जिला इटावा के कस्बा बकेवर बकेवर का मामला है जहां पर एक निजी झोलाछाप क्लीनिक पर इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक सत्यनारायण उर्फ सत्यम 32 वर्षीय पुत्र स्व वंश लाल पाल निवासी गौतमपुरा थाना बकेवर जो की जालौन के कुठौन मैं एक देरी में सुपरवाइजर था और रक्षाबंधन पर घर आया था। वहीं शनिवार को बुखार आने पर सत्यम बाइक से कस्बा बकेवर के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने गलत इंजेक्शनलगाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।तभी परिजन आनन-फानन में उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आधी रात में मचा हंगामा शनिवार-रविवार की आधी रात गुस्साए परिजन शव को लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पहुंच गए। डॉक्टर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बकेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई एवं पूर्व प्रधान राकेश बाबू ने बताया है कि भाई बिल्कुल स्वस्थ था मामूली बुखार पर डॉक्टर की पत्नी जो कंपाउंड है उसने गलत इंजेक्शन लगा दिया हालात और बिगड़ने पर हम दोबारा उसी के पास गए तो उसने फिर इंजेक्शन लगाया और भर्ती करने की बात करता रहा। तबीयत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया पर जिन्होंने सीएमओ से शिकायत कर पैनल पोस्टमार्टम करने की मांग की है तथा आरोपित डॉक्टर व उसकी पत्नी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है इस घटना से गांव तथा कस्बा में अशोक की लहर छा गई।तथा ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।







