JAUNPUR NEWS: नगर के रूहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला के हॉल में कायस्थ पार्टी की जनपद जौनपुर इकाई का विधिवत गठन किया गया। किसान, युवा, व्यापारी व शोषित वर्ग के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लेकर सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन-अर्चन से किया। इसके बाद उन्होंने जिला कमेटी की घोषणा की। सन्तोष कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बृहस्पतिवार को घोषित हुई पूरी टीम:
प्रेम चन्द्र SC/ST प्रकोष्ठ, सरोज यादव पिछड़ा वर्ग, शमशेर शेख अल्पसंख्यक, शिवाकान्त मिश्रा सामान्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने। वहीं डॉ. विवेक श्रीवास्तव चिकित्सक, मनोज श्रीवास्तव विधि, अवधेश श्रीवास्तव व्यापार, अजय श्रीवास्तव किसान, अप्रीत श्रीवास्तव शिक्षक, शिवेश श्रीवास्तव युवा व श्रीमती भारती श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रवीण शंकर श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष बनाया गया।
अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी बृहस्पतिवार से ही पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा, युवाओं को रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाने के लिए संघर्ष शुरू करेगी। उन्होंने दोहराया कि पार्टी धर्म, जाति, भाषा व पहनावे के भेदभाव से ऊपर उठकर समरस समाज बनाएगी। समारोह में डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधू, मनोज वर्मा, सुधा सिंह, वन्दना सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।







