JAUNPUR NEWS: ड्रोन उड़ने जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें तथा बिना पुष्टि के कोई भी सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करें। जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से इस प्रकार की अफवाहें फैलाई जा सकती हैं। अतः सोच-समझकर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से झूठी, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट प्रसारित की जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल डायल-112, निकटतम थाना/चौकी को सूचित करें। जनपद पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में पूरी सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। समस्त थाना प्रभारियों को सतत पेट्रोलिंग एवं सूचना संकलन हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा अफवाह सम्बन्धी कन्टेंट पर लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है। जौनपुर पुलिस आपसे अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग झूठी/भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक संदेशों व जागरुकता बढाने के लिए करें।







