Home उत्तर प्रदेश जौनपुर के विकास को मिली नई ‘दिशा’ बैठक में जनप्रतिनिधि और प्रशासन...

जौनपुर के विकास को मिली नई ‘दिशा’ बैठक में जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक मंच पर, बनी बड़ी रणनीति

JAUNPUR NEWS: जनपद के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले के सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी एक मंच पर नजर आए।
  बैठक की खास बात यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने मतभेद भुलाकर विकास के मुद्दों पर एकजुटता दिखाई। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और सदर लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिय सरोज ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। वहीं, विधायक रमेश सिंह, आरके पटेल, लकी यादव और जगदीश नारायण राय,डॉ रागिनी सोनकर ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने भी शहरी व ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू किया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।