शहीदों के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता : राजेश प्रताप राव
देश पर मर मिटने वाले शहीदों को शत-शत नमन : रविंद्र मणि त्रिपाठी
KUSHINAGAR NEWS: देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चारों तरफ देशवासी अपने अपने घरों पर सरकारी एवं गैर सरकारी तथा अन्य प्रतिष्ठानों स्कूलों, विद्यालयों, कालेजों महाविद्यालयों लगभग सभी स्थानों पर ध्वज लहरा कर आजादी का जश्न मना रहे हैं। क्षेत्र के आशा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल धुरिया मोड़ पर स्थित निजी शिक्षण संस्थान के प्रबंधक इंजीनियर अभिषेक तिवारी के निर्देश पर तथा प्रधानाचार्य रामेश्वर तिवारी की देख-रेख में उक्त विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसके मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया एवं पूर्व अध्यक्ष एशोसिएशन सत्र न्यायालय कसया रविंद्र मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि में सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम तिवारी एवं सेवानिवृत्ति प्रवक्ता बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर सुरेश प्रसाद गुप्त जी रहे। इस कार्यक्रम का संचालन कृपा शंकर पासवान एवं आंचल रावत ने सफलतापूर्वक किया। स्कूली बच्चों द्वारा विद्यालय से लेकर पुरानी फाजिलनगर रोड तक प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्र-गान गाया। तदोपरांत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने एक स्वर में उन वीर शहीदों को याद करते हुए इस पंक्ति को दोहराया -जो खून गिरे पर्वत पर वह खून था हिंदुस्तानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए राजेश प्रताप उर्फ बंटी भैया ने कहा की बड़े कुर्बानियों के बाद हमारा देश स्वतंत्र हुआ l उन वीर शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। तो वहीं एडवोकेट रविंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले वीर शहीदों को मैं शत-शत नमन करता हूं उसके बाद साँस्कृतिक कार्यक्रम के तहत उक्त विद्यालय के बच्चों ने बारी-बारी से अपनी हुनर दिखाते हुए देश भक्ति गानों से एवं भारत माता की जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। वहां उपस्थित सभी व्यक्ति देशभक्ति में सराबोर हो गए। इस मौके पर आफताब आलम अंसारी, स्मिता मणि, प्रियंका सिंह, जेपी सिंह, रेनू मणि, शोभा शर्मा, प्रज्ञा त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, मुस्तफा सिद्दीकी, हृदयानंद शर्मा, गोविंद कुमार, कुलदीप शर्मा सहित स्कूली बच्चों में अर्चना मद्धेशिया, साक्षी राय, अभिनव राव, प्रशांत सिंह, अविनाश सिंह, आयुषी सिंह, पीयूष मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय के समस्त बच्चे और बच्चों के अभिभावक गण तथा विद्यालय के परिचायक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।







