Home इटावा जैसा अली का घर है कोई घर नहीं मिलता:सैय्यद खालिद अनवर

जैसा अली का घर है कोई घर नहीं मिलता:सैय्यद खालिद अनवर

जिक्रे शहीदे आजम कार्यक्रम में बोलते सैय्यद खालिद अनवर अशरफी किछौछवी

हाजी गुड्डू मंसूरी के आवास पर हुआ जिक्रे शहीदे आजम का आयोजन

ETAWA NEWS: स्थानीय बाह अड्डा स्थित मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी के आवास पर जिक्र शहीद ए आजम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैय्यद खालिद अनवर अशरफी जीलानी किछौछवी ने कहा मौला के फजायल हो बयां मेरी ज़बां से कूजे में मेरे यार समंदर नहीं मिलता, जिस घर में फ़ातिमा हों हसन हों हुसैन हों जैसा अली का घर है कोई घर नहीं मिलता। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी ने कहा हज़रत अली से जिसे प्यार बहुत है सच मानिए वो खुलद का हकदार बहुत है, जब बात छिड़ी हज़रत ए अब्बास की रौनक दुश्मन भी कह उठा ये वफ़ादार बहुत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी ने की। विशिष्ट अतिथि मौलाना जाहिद रज़ा, हाफिज कैफ रज़ा, हाशिम नाईमी, नदीम अहमद एड. बरकाती, सूफी कमर, हादी हसन ने भी कलाम पेश किए। कार्यक्रम जिक्र ए शहीद ए आजम के संयोजक हाजी मुईन उद्दीन गुड्डू मन्सूरी ने मुख्य अतिथि सैय्यद खालिद अनवर अशरफी जीलानी किछौछवी, विशिष्ठ अतिथि मौला जाहिद रज़ा, मौलाना वाजिद अशरफी उपस्थित शायरों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी समी उद्दीन मंसूरी, हाजी लड्डन, हाजी साजिद हुसैन वारसी, हाजी नसीर, हाजी मजीद, शफी अहमद बालक, जब्बार राइनी, शाहनवाज आलम, मो. आमिर वारसी, शावेज़ नक़वी, टिंकू, मुन्नू चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।