Home उत्तर प्रदेश जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर नहर की पटरियों से उठाई जा...

जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर नहर की पटरियों से उठाई जा रही मिट्टी

SANGRAM GARH NEWS: थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव के निकट शारदा सहायक नहर  की पटरियों पर जेसीबी मशीन से लगातार हो रही खुदाई बेची जा रही सरकारी मिट्टी नेवादा पुल के पास बेखौफ होकर गरज रही जेसीबी मशीन अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में किसानों को हो सकता है भारी नुकसान प्रशासनिक लचर व्यवस्था के कारण अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नहर विभाग व खनन विभाग के नाक के नीचे लगातार हो रहा अवैध खनन नहर की पटरियों पर जेसीबी मशीन से हो रहा अवैध खनन एक गंभीर आपराधिक और पर्यावरणीय मुद्दा है। अवैध रूप से मिट्टी या रेत खनन करने से नहरों के टूटने, बाढ़ आने और सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर मनबढ़ जेसीबी मालिक सरकारी भूमि से लेकर ग्रामीणों की जमीनों को बना दे रहे गड्ढा जिससे आए दिन लोग विवादों का सामना करते हैं और बढ़ता है मुकदमों का बोझ सूत्रों की माने तो सभी जेसीबी मालिक 10 से 12 हजार रुपए महीना देकर लेते हैं स्थानीय थानों से एंट्री क्या जिले पर बैठे मुखिया को इस बात की जानकारी नहीं या पहुंचता है सभी को अपना-अपना हिस्सा लोगों द्वारा विभागों में बार-बार शिकायत करने पर भी नहीं होती है कोई कार्रवाई जहां नहर में पानी छोड़ा गया है उसके बावजूद भी पटरियों पर मशीन लगाकर हो रही है लगातार अवैध खुदाई प्रशासन मौन है।