ETAWA NEWS: जेल से रिहा होने पर कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और वर्तमान शहर अध्यक्ष राशिद जेल गेट से बाहर आए, वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और नेताओं पर फूल बरसाए। जेल गेट पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेताओं की रिहाई से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है तथा पार्टी के संघर्ष को नई दिशा मिलेगी। नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जेल गेट पर हुई इस भव्य स्वागत समारोह ने एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता को प्रदर्शित किया।







