BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) रेहरा बाज़ार स्थित जेएम हॉस्पिटल पर बुधवार रात एडिशनल सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। साथ ही अस्पताल प्रशासन को नोटिस दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन नियमों के विपरीत हो रहा था। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। पूर्व में नोटिस देकर अस्पताल को बंद रखने का आदेश दिया गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान खुला मिला। एडिशनल सीएमओ ने स्पष्ट किया कि अस्पताल को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि “मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों पर सख्ती जरूरी है।” इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मच गया है और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हड़बड़ी शुरू हो गई है।







