फोटो: गौतम बुद्ध टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कैंपस में चयनित छात्रो के साथ डायरेक्टर अबरार अहमद
PRAYAGRAJ NEWS: सिविल लाइंस स्थित गौतम बुद्ध टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (जीबीटीआई) में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट का एक आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया प्रालि और बेलराईस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से 45 छात्रों का चयन 2.22 लाख के पैकेज पर किया। चयन प्रक्रिया में कुल 80 छात्रों ने हिस्सा लिया था। मयंक द्विवेदी, ऋषभ सिंह, रोहित प्रजापति, अंकुर विश्वकर्मा, शरद पटेल, निर्मल कुमार, युवराज सिंह, प्रियांशु प्रजापति आदि का चयन किया गया है। वहीं इस मौके पर जीबीटीआई के प्रबंधक अबरार अहमद ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना कि है।







