PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को करेली जीटीबी नगर B-ब्लॉक दुर्गा पूजा पार्क में भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्षद फ़ज़ल ख़ान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।उसके उपरांत तिरंगा यात्रा निकाला गया यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाश में से एक हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फ़ज़ल ख़ान के द्वारा ध्वजारोहण किया तथा सभी आए हुए अतिथियों को मिठाई फल एवं बच्चों को खिलौना वितरित किया गया और देशभक्ति गीत पर बच्चों ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया इस अवसर पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अकरम (शगुन), महेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, सौरभ खन्ना, अंशु श्रीवास्तव, सरोज, अनुष्का, ऋचा, मंजीत सिंह, सोमेश घवन, कुलवंत कौर, राजेश मिश्रा, अखिलेश सिंह, शरद सुबोध, विजय सिंह, शकील, पवन गुप्ता, ज्ञान कुशवाहा, सौरभ कपूर, जिलेदार सिंह, कैलाश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सहाय मौर्या, मनोज सिंह, स्वप्निल, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद हुए।









