JHANSI NEWS: थाना जीआरपी झाँसी पुलिस ने ट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 25 हजार रुपये कीमत का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में जीआरपी टीम ने 4 अप्रैल को रेलवे स्टेशन झाँसी के प्लेटफार्म नंबर 1/7 के दिल्ली एंड स्थित अंतिम छोर पर बने ई-केबिन के पास से अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवानदास पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी कस्बा श्रीनगर, थाना श्रीनगर, जनपद महोबा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी झाँसी में मु0अ0सं0 417/2025 धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी करता था। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल भाष्कर शुक्ला एवं कांस्टेबल अमित तिवारी की टीम ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।







