Home उत्तर प्रदेश जीआईसी के पुरातन छात्रों का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

जीआईसी के पुरातन छात्रों का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

PRAYAGRAJ NEWS: जीआईसी के पुरातन छात्रों का भव्य होली मिलन समारोह शेरवानी लिगेसी हाल में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह  में जीआईसी के पुराने  मित्रों और महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही।  विख्यात गायक संजय मित्रा ने पुराने गीतों से होली महोत्सव में समा बांध दिया। श्रीमती  सेन व राकेश यादव ने महफिल जमाया। खासकर 1970 के गीतों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी साथियों ने डांस से महफिल में रंग जमा दिया। इस दौरान फूलों की होली गीत और व्यंजनों का लुफ्त लेते हुए सबने खूब मजा किया।  संचालन समीर भट्टाचार्य ने किया।  प्रदीप मांगो ने अंत मे धन्यवाद ज्ञापित किया।