Home उत्तर प्रदेश जी.टी. बी नगर चौकी का हुआ उद्घाटन

जी.टी. बी नगर चौकी का हुआ उद्घाटन

PRAYAGRAJ NEWS: थाना करैली अंतर्गत जी. टी. बी नगर चौकी का उद्घाटन थाना अध्यक्ष की उपस्तिथि मे हुआ। चौकी का निर्माण 48 घंटे के अन्दर करैली थाना अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व मे किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश शुक्ला जो करैली थाने के सबसे सीनियर है भीष्म पितामाह के रूप मे उनके जूनियर आदरणीय मानते है। थाना अध्यक्ष ने उनके हाथो से फीता कटवाया कर चौकी का औपचारिक शुभारंभ किया। तत्पश्चात चौकी प्रभारी अजीत मौर्य को विधिवतरूप से उनको जी.टी बी नगर चौकी की कुर्सी पर बैठाया गया और कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर बृजेश सरोज, प्रिंस चौधरी तमाम पुलिस टीम मौजूद रही।