Home उत्तर प्रदेश जी. आई. सी. ग्राउंड, मुज़फ्फरनगर में चित्र प्रदर्शनी-गैलरी का आयोजन

जी. आई. सी. ग्राउंड, मुज़फ्फरनगर में चित्र प्रदर्शनी-गैलरी का आयोजन

छात्राएं आकर्षक चित्र प्रदर्शनी – गैलरी को देख उत्साहित नजर आई, खूब ली सेल्फी

SAHARANPUR NEWS: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश, जिलाधिकारी महोदय  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय  कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में
“सेवा पर्व के अंतर्गत” सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फरनगर  द्वारा  जी आई सी  के मैदान में स्थापित चित्र  प्रदर्शनी – गैलरी का आज सम्राट इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर की छात्राओं  द्वारा भ्रमण कर अवलोकन किया गया।
छात्राओं  ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ चित्र प्रदर्शनी को देखा।
उक्त सभी छात्राओं को फूलमालाओ से सम्मानित कर उत्साहवर्धन  किया गया व उक्त चित्र प्रदर्शनी के विषय में डॉ राजीव कुमार द्वारा जानकारी दी गई।  छात्राओं को प्रेरणा व ज्ञानवर्धन हेतु उक्त  सम्माम कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। जिला सूचना अधिकारी नर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि चित्र प्रदर्शनी – गैलरी में माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन संघर्ष, उपलब्धि  एवं महत्वपूर्ण प्रसंग तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा से  जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक चित्रों  के माध्यम से दी गई है। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यकम आयोजित होंगे।
इस विशेष प्रदर्शनी छात्र- छात्रा प्रदर्शनी का खूब भ्रमण कर रहे हैं तथा अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ले रहे है। प्रदर्शनी में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए आमजन से आगामी 05 अक्टूबर 2025 तक   सुझाव मांगे जा रहे हैं जिसके  लिए क्यूआर कोड स्कैन कर आप अपने सुझाव दे सकते है। अच्छा सुझाव देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर  सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधनाचार्य डॉ अरशद सम्राट के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं के साथ, शिक्षक समीर, मो. काशान व अरमान द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीराम कॉलेज से हिमानी शामिल रही जिन्हें जिला सूचना अधिकारी द्वारा उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।