Home उत्तर प्रदेश जिले में ब्याज और सूदखोरी के खिलाफ आप करेगी आंदोलन

जिले में ब्याज और सूदखोरी के खिलाफ आप करेगी आंदोलन

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में कुशवाहा नगर में व्यापारी अमित कुमार जायसवाल के पीड़ित परिवार से मिला। अमित कुमार जायसवाल 11 सितंबर से लापता हैं और उनके परिवार ने ब्याजखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।अमित कुमार जायसवाल की माताजी अर्चना जायसवाल ने बताया कि उनके पुत्र ब्याजखोरों और सूतमाफियाओं के उत्पीड़न से परेशान होकर लापता हो गए। पुलिस अभी तक उन्हें बरामद नहीं कर पाई है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि अगर 2 दिन के अंदर अमित कुमार जायसवाल को नहीं खोजा गया तो पार्टी 22 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रमुख व्यापारी नेता एवं पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमाशंकर साहू जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ जिला महामंत्री यूथ विंग आनंद कुमार सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के मंडल अध्यक्ष आजाद आलम शामिल रहे।